Doordrishti News Logo

खेत में दो दोस्तों ने सामूहिक रूप से लगाया फंदा

  • सेतरावा खेतनगर की घटना
  • सुबह लगा पता

जोधपुर,जिले के देचू पुलिस थाना क्षेत्र के सेतरावा खेतनगर में रहने वाले दो किशोरों ने एक साथ पेड़ पर फंदा डालकर खुदकुशी कर ली।आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पायी है। सम्भवतः दोनों रात को घर से निकले थे। सुबह ग्रामीणों की नजर एक खेत पर गई तो इसका पता लगा। बाद में देचू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को देचू चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। काफी ग्रामीण भी घटनास्थल के आस पास जमा हो गए।

ये भी पढ़ें- पटवारी को छह हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

वृताधिकारी नूर मोहम्मद ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि खेतनगर में एक पेड़ पर दो बच्चों के शव फंदे से लटके हैं। इस पर थानाधिकारी राजेश कुमार वहां पहुंचे। इस बीच काफी संख्या में ग्रामीण भी एकत्र हो गए।
वृताधिकारी नूर मोहम्मद ने बताया कि मृतकों की पहचान देचू थानान्तर्गत सेतरावा खेतनगर वीरमदेवगढ़ के रहने वाले पेंपाराम पुत्र लक्ष्मण राम मेघवाल एवं लक्ष्मण पुत्र मूलाराम मेघवाल के रूप में की गई है।

आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। आंरभिक पड़ताल में पता लगा कि एक 10 वीं और दूसरा 11वीं कक्षा में अध्ययनरत था। दोनों दोस्त थे। एक ही जाति के होने से दूर के रिश्तेदारी का भी पता लगाया जा रहा है। आत्महत्या किस कारण की इस बारे में अग्रिम पड़ताल जारी है। शवों को कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026