Doordrishti News Logo

देशी अंग्रेजी शराब के ठेकों में लगाई आग,नामजद रिपोर्ट दर्ज

जोधपुर,विवेक विहार स्थित सालावास रोड पर देशी और अंग्रेजी ठेकों में दो तीन शख्स ने आग लगा दी। इनमें दो की पहचान के बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। विवेक विहार पुलिस ने बताया कि मूलत:रामडावास भोपालगढ़ हाल सालावास तनावड़ा रोड पर एक देशी शराब ठेेके पर काम करने वाले शेरसिंह पुत्र बाबूलाल विश्रोई की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

ये भी पढ़ें- 18.60 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

रिपोर्ट में बताया कि वह रात एक से दो बजे के बीच ठेके के बाहर बने कमरे सो रहा था। तब हलचल होने पर उसकी नींद टूट गई। पता लगा कि महिपाल,अनोप कड़वासरा और एक अन्य साथ में था। इन लोगों ने नजदीक के एक अंग्रेजी शराब ठेके में आग लगा दी। बाद में इन लोगों ने उसके देशी शराब ठेके पर आग लगाई। जिससे काफी सामान जल गया। रिपोर्ट में आरोप है कि वे पहले भी शराब ठेकों में आग लगा चुके हैं। आए दिन ऐसी कारस्तानी करते हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: