संदिग्ध बाइक सवार के पास मिली 40 ग्राम एमडी ड्रग
जोधपुर,शहर की बोरानाडा पुलिस ने न्यू बकरामंडी रोड गांगाणा में एक संदिग्ध बाइक सवार को पकड़ा। उसकी तलाशी में 40 ग्राम एमडी ड्रग मिलने पर उसे एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें- राजस्थान आयुर्वेद विश्विद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह शुक्रवार को
थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि मंगलवार को पुलिस की तरफ से संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तब गांगाणा रोड बकरामंडी के पास में एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकवा कर तलाशी ली। इस पर उसके पास से 40 ग्राम एमडी ड्रग बरामद किया गया। इस पर आरोपी खुलाडा झंवर निवासी जितेंद्र पुत्र रामपाल विश्रोई को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की टीम में एसआई लिछाराम,एएसआई लक्ष्मण सिंह,कांस्टेबल रमेश, राजूलाल, रामनिवास,गेपरराम आदि शामिल थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

