Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के मंडोर मंडी में सब्जी व्यापारी और उसके पुत्र का अपहरण किए जाने के साथ मारपीट कर आंगणवा में छोड़ दिया गया। उनकी गाड़ी के शीशे भी फोड़ दिए गए। पीडि़त सब्जी मंडी व्यापारी के पुत्र ने इस बारे में मंडोर थाने में केस दर्ज करवाया है। संदेह है कि इसमें उपज मंडी के डायरेक्टर का हाथ हो सकता है। रूपयों का लेन देन का विवाद भी होना बताया जाता है। पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है। बाबा रामदेव नगर माता का थान 80 फुट रोड निवासी दीवान माली पुत्र लादूराम माली की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी एक दुकान सब्जी की मंडी में है जो पार्टनरशिप में चलती है। उसका पार्टनर मंगलवार को बाहर था। तब स्कार्पियो व बोलेरो में आठ दस लोग सवार होकर आए और उसके पिता लादूराम व उसे अपहरण कर अपने साथ लेकर गए। रास्ते में मारपीट किए जाने के साथ ही आंगणवा की तरफ लेकर गए,जहां पर भी मारपीट की गई। रिपोर्ट में अनिल पुत्र किशन व अन्य को नामजद किया गया है। लाठियों व सरियों से लैस होकर आए इन लोगों ने आंगणवा में भी मारपीट की और वहां छोड़ कर भाग गए। रिपोर्ट में बताया कि डंडों से उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर डाला। पुलिस ने आरंभिक पड़ताल में बताया कि इनके बीच आपसी लेन देन का विवाद है। मंडोर पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह की तरफ से जांच की जा रही है।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026