Doordrishti News Logo

नाबालिग के गाल काटे,अश्लील हरकतें की,जान की धमकी देकर छोड़ा

जोधपुर,शहर के निकट पाल स्थित एक रेजीडेंस में ले जाकर नाबालिग के गाल काटने और अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। पीडि़त बच्चे के पिता की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है। बच्चे को जान की धमकी भी दी गई। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से बदमाश का पता लगने का प्रयास कर रही है। घटना 26 फरवरी की शाम को हुई थी।

इसे भी पढ़ें-1.20 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार,कार बरामद

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि इस बारे में एक व्यक्ति की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका बेटा 26 फरवरी की शाम को अपने लिए कबूली लेने जा रहा था। तब कस्तूरी रेजीडेंसी के समीप एक व्यक्ति मिला, जिसने खुद का नाम रमेश बताते हुए कहा कि वह उसके पिता को जानता है। आज उसकी लेबर नहीं आई और औजार लेने के लिए साथ चलने को कहा। इस पर परिवादी का बेटा साथ चला गया। तब वह व्यक्ति बच्चे को सूने स्थान पर लेकर गया और गाल काटने लगा। विरोध करने पर वह अश्लील हरकतें करने लगा। बाद में उसे धमकी देकर छोड़ दिया।

यह भी देखें- रुपए चुराने के बाद पी स्मैक,खरीद लिए नए कपड़े

पुलिस ने बताया कि गाल पर काटने जैसे आलामात नहीं मिले हैं। मगर मारपीट करने और धमकाने के साथ बंधक बनाने का केस दर्ज किया गया है। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाश का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

यहां क्लिक कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026