नहर में गिरने से युवक की मौत
जोधपुर,फलोदी में नहर का पुल पार करते एक युवक अनियंत्रित होकर नहर मेें गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा की तरफ से फलोदी थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई। सुबह शव कार्रवाई के बाद घरवालों को सुपुर्द किया गया।
फलोदी पुलिस ने बताया कि घटना में एकाभाटियान निवासी सवाईसिंह पुत्र मानसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भतीजा गोपाल सिंह पुत्र राम सिंह रात्रि के समय फलोदी के पास नहर का पुलिया पार करते समय नहर में गिर गया। इससे वह पानी में डूब गया। बाद में शव को नहर से निकाला गया। पुलिस ने बताया कि मर्ग दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें- बुधवार को संभाग स्तरीय अमृता हाट का होगा आगाज
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

22 लाख के आभूषण चोरी

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

मारवाड़ रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

