220 केवी बिजली घर स्टोर से लाखों की प्लेटें चोरी
जोधपुर,शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र सालावास रोड पर 220 केवी जीएसएस के स्टोर रूम से अज्ञात चोर मटेरियल की लोहे प्लेटें चोरी कर ले गए। काफी मात्रा मेें यह प्लेटें चोरी हुई है। जिस बारे में स्टोर रूम को चेक करने पर पता लगा। इस बारे में अब बासनी थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।
ये भी पढ़ें- भारतीय खाद्यनिगम ने समारोह पूर्वक मनाया 74वां गणतंत्र दिवस
बासनी पुलिस ने बताया कि राजस्थान विधुत प्रसारण निगम लिमिटेड के सहायक कंट्रोलर शंभू सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 220 केवी जीएसएस बिजलीघर सालावास रोड के स्टोर से टावर मटेरियरल की लोहे की प्लेटें अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया। यह प्लेटें काफी संख्या में हैं। स्टोर रूम को चेक करने पर चोरी का पता लगा। बासनी पुलिस अब इसमें पड़ताल में जुटी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

22 लाख के आभूषण चोरी

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

मारवाड़ रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

