Doordrishti News Logo

बैंक ऑफ़ इंडिया की 27 जनवरी को प्रस्तावित हड़ताल स्थगित

जोधपुर,केंद्रीय श्रम आयुक्त की मध्यस्थता में बैंक ऑफ़ इण्डिया प्रबंधन एवं फेडरेशन ऑफ़ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियंस के मध्य हुई वार्ता में बैंक ऑफ़ इण्डिया प्रबंधन ने आगामी 30 दिनों के अन्दर बैंक द्विपक्षीय समझौते के उल्लंघन से उत्पन्न हो रही समस्याओं के निराकरण एवं अन्य शेष मांगों को हल करने की सहमति व्यक्त की है।

ये भी पढ़ें- बाइक चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार

बैंक ऑफ़ इंडिया एम्पलाईज यूनियन के प्रदेश उप महासचिव पूनम जालान ने बताया कि फेडरेशन ऑफ़ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियंस ने बैंक ऑफ़ इण्डिया की 27 जनवरी 2023 को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल वापस ले ली है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: