पांच और जेल प्रहरियों की तबीयत बिगड़ी,अस्पताल में भर्ती
जेल प्रहरियों का अनशन
जोधपुर, प्रदेश की जेलों में वेतनमान बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले 4 दिन से अनशन कर रहे जेल प्रहरियों में अधिकांश की तबीयत अब बिगडऩे लगी है। सोमवार सुबह 3 प्रहरियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इससे पहले रविवार को भी दो जेल प्रहरी अस्पताल पहुंचे थे। वर्तमान में 5 जेल प्रहरी अस्पताल में भर्ती हैं जबकि 8 जेल प्रहरियों की तबीयत खराब हो चुकी है।
यह भी देखें-7 खेलों का 26 जनवरी से होगा आगाज
जोधपुर सेंट्रल जेल के बाहर अनशन कर रहे जेल प्रहरी लगातार गिरते स्वास्थ्य के कारण अस्पताल पहुंच रहे हैं। वे अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। सोमवार सुबह जेल प्रहरी राजूराम, सवाई राम और जेताराम की तबीयत बिगड़ गई। तीनों को 108 एम्बुलेंस के जरिए महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। इससे पहले रविवार रात विकास विश्नोई की भी तबीयत खराब हुई थी,जिसे भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रविवार को एक महिला जेल प्रहरी संतोष मीणा का स्वास्थ्य खराब होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
इसे भी पढ़िए-नेशनल स्टार्टअप डे मनाया गया
अब तक पांच भर्ती, 8 की हालत खराब
जोधपुर केंद्रीय कारागार में 100 से ज्यादा जेल प्रहरी और 30 से ज्यादा अधिकारी पिछले 4 दिन से अनशन कर रहे हैं। अभी अस्पताल में 5 जेल प्रहरी भर्ती हैं। जबकि 3 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अनशन स्थल पर अधिकांश जेल प्ररियों की तबीयत खराब है। ऐसे में मेडिकल टीम लगातार नजर बनाए हुए है। इधर सरकार की ओर से किसी प्रकार का आश्वासन नहीं मिलने पर जेल प्रहरियों में रोष व्याप्त है।
http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

जेएनवीयू में पेड़ काटने पर हंगामा

कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

झंवर पंचायत समिति सदस्य पर हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

युवक की धारदार हथियार से हत्या

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

पंचायती राज चुनाव में 84.41% मतदान,11 सरपंच निर्विरोध

दोपहर 3 बजे तक 68% मतदान

