Doordrishti News Logo

मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय को रेलमंत्री के नाम 9 सूत्रीय मांग का सौंपा ज्ञापन

जोधपुर, ऑल इण्डिया रेलवे मैन्स फैडरेशन तथा नाॅर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाॅईज यूनियन के आव्हान पर रेल कर्मचारियों के मांगो तथा रेलवे में एक्ट अप्रेंटिसों को रेलसेवा में समाहित करने पर शीघ्र निर्णय नही करने के विरोध में

Railway workers rally to protest against the government's anti-labor policies.jpeg
Railway workers rally

यूनियन कार्यालय से दो-दो की पंक्ति में मास्क पहन कर सोशल डिस्टेन्स की पालना करते हुए विशाल वाहन रैली निकाली। रैली मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुंच कर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया। धरनास्थल पर सभा का आयोजन भी किया गया

Railway workers rally to protest against the government's anti-labor policies.jpeg

तथा मण्डल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय को रेलमंत्री के नाम 09 सूत्री मांगो का ज्ञापन दिया गया। मण्डल सचिव काॅ. मनोज कुमार ने बताया कि वर्तमान सरकार पूर्णयता श्रमिक विरोधी है तथा इसकी कथनी व करनी में फर्क है। सरकार द्वारा कर्मचारियों की न्यायोचित मांगें नहीं मानने के लिए यूनियन को यह प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

उनकी मांगों में
1-एक्ट अप्रेंटिस को रेल सेवा में समाहित करना। 2- नई पेंशन स्कीम के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना का लाभ देना। 3- रेलवे का निजीकरण नहीं करना। 4- 1 जनवरी 2021 तक कुल 11 प्रतिशत महंगाई भत्ते व महंगाई राहत की तीन किश्तों का भुगतान करना। 5- बिना किसी वेतन सीमा से रात्री ड्यूटी भत्ते का भुगतान करना। 6- रेल कर्मचारियों को पूर्व की भांति रेलवे पास की सुविधा प्रदान करना। 7- एचआरएमएस के माध्यम से शुरू किए गए विभिन्न माॅडलों से कर्मचारियों की हो रही परेशानियों को देखते हुए फिलहाल स्थगित करना। 8- रेल कर्मचारियों की बोर्ड स्तर पर बकाया मांगों का समाधान शीघ्र करना। 9- रेलवे यूनियन की मान्यता के चुनाव पुरानी मोडलीटीज के अनुसार शीघ्र करवाना है। सरकार द्वारा समय रहते उपरोक्त मांगे नही मानने पर इससे भी बड़ा संघर्ष किया जायेगा। सभा को काॅ. जसबीर सिंह चौधरी, सुनील टाक, जगदीश शर्मा, शरद जोशी, शंकर सिंह भाटी, नरेन्द्रजीत सिंह, रेलवे अप्रेन्टिस यूनियन के अध्यक्ष काॅ. सीएम वर्मा, सचिव हयात खान, नरेन्द्र राखेजा, साकिर, दिनेश जोशी, महेश नारायण, कपिल ने सम्बोधित करते हुए सभी को संगठित होकर सरकार से संघर्ष करने का आह्वान किया। काॅ. परमानन्द गुर्जर ने सभा का संचालन किया। मण्डल अध्यक्ष काॅ. महेन्द्र व्यास ने सभा की अध्यक्षता करते हुए बताया कि सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ यूनियन का संघर्ष निरन्तर जारी रखते हुए सबको संगठित होकर ज्यादा से ज्यादा संघर्ष में सम्मिलत होने का आह्वान किया। विरोध प्रदर्शन में काॅ. रामनिवास चौधरी, मदनलाल बैरवा, बन्ने सिंह पंवार,अशोक सिंह मेड़तिया, हनुमानदास वैष्णव,ज्योति प्रकाश माथुर, कमलेश पुरोहित, महेन्द्र सिंह चारण, उदय कुमार पाण्डेय, अशोक शर्मा, रविन्द्र सिंह, मनीषा रामदेव, मनीषा सिसोदिया, सृष्टि निगम, प्रीति, राजेन्द्र वैष्णव, उपेन्द्र कुमार, विजेन्द्र प्रजापत, कमलकान्त पूनिया, विक्रम सिंह भाटी, ओमप्रकाश पंवार, जितेन्द्र गुर्जर, धर्माराम चौधरी, कालूराम चौधरी, जगदीश चौधरी, सुनील कल्ला, सादाब खान, शम्भू सिंह सोढा, ओमप्रकाश मीणा, एलएन मीणा, किशोरदान, बाबूलाल गुर्जर, विक्रम सिंह सिसोदिया,भंवर सिंह दहिया,अरूण बिस्सा, हेम सिंह सहित शाखाओं के पदाधिकारियों,डेलीगेटों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026