Doordrishti News Logo

विवाद के चलते प्लाईवुड दुकान में घुसकर संचालक से मारपीट

-पिस्टल व हथियारों से हमले का आरोप

जोधपुर,शहर के शिकारगढ़ स्थित एक ग्लास एवं प्लाईवुड की दुकान में हथियारों से लैस कुछ युवकों ने दुकानदार पर हमला किया। जिससे वह जख्मी हो गया। पुलिस ने इसमें आपसी विवाद होना बताया है। नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हमलावरों की तलाश जारी है। आरोप है कि पिस्टल और अन्य हथियारों से 15-20 लोगों ने यह हमला किया था।

यह भी पढ़ें-7 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस रहेंगी उपलब्ध

एयरपोर्ट पुलिस ने बताया कि घटना मेें गुढ़ा विश्नोईयान निवासी महेन्द्र पुत्र पुखराज विश्नोई की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 12 जनवरी को वह शिकारगढ में स्थित अपनी बालाजी ग्लास एण्ड प्लाईवुड की दुकान पर बैठा था। तब श्यामलाल पुत्र छोगाराम,उसका भाई भीमाराम, जालेली फौजदार निवासी अशोकपुत्र श्रीराम सहित 15-20 युवक वहां और दुकान में घुसकर तोडफ़ोड़ के साथ मारपीट की। इन लोगों ने उस पर पिस्टल तानकर हथियारों से हमला किया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया आपसी विवाद का लग रहा है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026