Doordrishti News Logo

जोधपुर,सूरसागर माली सैनिक क्षत्रिय संस्थान द्वारा अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए सूरसागर भवन धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित हुआ। संस्थान के अध्यक्ष रणवीर सिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत रामप्रसाद, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, ललित शर्मा के आतिथ्य में सम्पन हुआ। सूरसागर माली सैनिक क्षत्रिय के द्वारा 3,51,000 की राशि भगवान राम के चरणो में समर्पित की। कार्यक्रम में सचिव कमलेश सोलंकी, उपाध्यक्ष धन सिंह गहलोत, कोषाध्यक्ष सेवाराम, कार्यकारिणी सदस्य महेन्द्र सिंह कछवाह, कार्यकारिणी सदस्य संदीप तंवर, खीवराज सोलन्की, राजेश (राजा ) उपस्थित थे।