समान पात्रता परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा
- पैसों के लालच में 50 हजार लेकर डमी परीक्षार्थी बना था
- खुद के पास में आगे परीक्षाओं के लिए रूपए नहीं थे
जोधपुर,शहर की मंडोर पुलिस ने समान पात्रता परीक्षा में शनिवार को एक डमी परीक्षार्थी को पकड़ा है जो 50 हजार लेकर डमी परीक्षार्थी बना था। पुलिस अब अभियुक्त से गहन पूछताछ में जुटी है।
थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि समान पात्रता परीक्षा का आयोजन आज चल रहा था। द्वितीय पारी की परीक्षा फूलबाग स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में चल रही थी। तब एक परीक्षार्थी संदिग्ध लगने पर पड़ताल की गई। तब पता लगा कि वह किसी मांगीलाल पुत्र भावाराम के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। पकड़ा गया डमी परीक्षार्थी जालोर के करड़ा थानान्तर्गत सेवाड़ा निवासी सुखराम पुत्र माधाराम विश्रोई है। इस बारे मेें अब केंद्रधीक्षक आशा सोलंकी की तरफ से प्रकरण दर्ज करवाया गया है।
ये भी पढ़ें- बालेसर में पकड़ा अवैध खनन,खुदाई करते दो डंपर जब्त
रीट की तैयारी कर रहा है
थानाधिकारी मनीष देव के अनुसार आरोपी से सुखराम से पता लगा कि वह रीट की तैयारी कर रहा है। उसके पास में आगे परीक्षाओं की तैयारी के लिए पैसे नहीं है। वह रूपयों की लालच में आकर डमी परीक्षार्थी बना और आज परीक्षा देने आ गया। कार्रवाई में पुलिस की टीम में थानाधिकारी सहित एसआई महावीर सिंह, महिला कांस्टेबल बुद्वि, पेमाराम एवं कांस्टेबल विनोद कुमार साथ थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

