इलेक्ट्रानिक हार्डवेयर दुकान में चोरी के बाद लगाई आग
जोधपुर,शहर के डांगियावास कस्बे में एक इलेक्ट्रानिक हार्डवेयर की दुकान में चोरी के बाद बदमाशों ने आग लगा दी। पता लगने पर बाद में आग को बुझाया गया। अज्ञात शख्स के खिलाफ दुकानदार ने अब केस दर्ज करवाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।
ये भी पढ़ें- जोधपुर-गांधीधाम ट्रेन 7 को नहीं चलेगी
डांगियावास पुलिस ने बताया कि खातियासनी निवासी महेंद्र सिंह पुत्र सिरदाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि कस्बे में उसकी इलेक्ट्रानिक हार्डवेयर की दुकान है। जहां गुजरी रात को अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर के ताले तोड़ प्रवेश किया और चोरी करने के साथ वहां पर आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि आग का पता लगने पर बाद में उसे बुझा दिया गया। इस बारे में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

