अवैध गैस रिफ्लिंग करते तीन गिरफ्तार,24 सिलेण्डर जब्त
टैक्सी,रिफ्लिंग मशीन और अन्य सामान बरामद
जोधपुर,शहर की प्रतापनगर सदर एवं क्राइम स्पेशल टीम ने गुरूवार को अवैध गैस रिफ्लिंग करने वाले तीन लोगों को पकड़ा। इनके पास से 24 सिलेण्डर के साथ अन्य साजो सामान बरामद किया गया है। अभियुक्तों से पूछताछ जारी है। एसीपी पश्चिम चक्रवर्ती सिंह ने बताया कि गीता भवन के पीछे अवैध रूप से गैस रिफ्लिंग किए जाने की जानकारी मिली।
इस पर दो गैराजों में अवैध गैस रिफिलिंग करने वाले तीन लोगों को पकड़ा गया। पुलिस की टीम प्रतापनगर सदर थानाधिकारी मुक्ता पारिक के साथ सीएसटी के एएसआई प्रकाशराम,थाने के एएसआई सुरता राम, हैड कांस्टेबल रविंद्र कुमार, कांस्टेबल संतराम,रोहिताश,राजू मांजू, गोपाल सिंह द्वारा दबिश दी गई।
ये भी पढ़ें- धारदार हथियार के साथ छह गिरफ्तार
एसीपी चक्रवर्ती सिंह ने बताया कि यहां से पुलिस ने 24 सिलेण्डर,तीन इलेक्ट्रानिक गैस रिफ्लिंग मशीन, मोटर पाइप,दो इलेक्ट्रानिक कांटे एवं एक सवारी टैक्सी को जब्त किया गया।
इन्हें किया गया गिरफ्तार
बलदेवनगर मसूरिया निवासी निखिल प्रजापत पुत्र नंदकिशोर प्रजापत, गीता भवन पांचचीं रोड ईदगाह के पीछे रहने वाले शकील खां पुत्र जफर खां एवं चडवों की गली खांडाफलसा निवासी हारून रशीद पुत्र मोहम्मद युसूफ को पकड़ा गया और ईसी एक्ट में प्रकरण पंजिबद्ध किया गया।
सीएसटी में यह थे शामिल
एएसआई चंचल प्रकाश,हैडकांस्टेबल गंगासिंह,इमरान,कांस्टेबल थानाराम एवं विशनाराम शामिल थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

