Doordrishti News Logo

भवन की दसवीं मंजिल से गिरा मजदूर,मौत

जोधपुर,शहर के पाल स्थित आशियाना द्वारिका में चल रहे एक निर्माण कार्य स्थल पर बुधवार की सुबह दसवीं मंजिल से एक श्रमिक गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया और शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर तीन साल से यौन शोषण

बोरानाडा थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि मूलत: उत्तरप्रदेश के आगरा स्थित महुआखेड़ा का रहने वाला 20 साल का विजय पुत्र रामप्रकाश यादव अपने भाई और अन्य मजदूरों के साथ यहां पाल स्थित आशियाना द्वारिका पर कार्य करता था। वह एक भवन की दसवीं मंजिल पर कार्य कर रहा था। तब अचानक से उस पर से गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना में मृतक के भाई रूपेंद्र यादव की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई है। शव को कार्रवाई कर सौंप दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

राजस्थान के 78 उत्कृष्ट बीएलओ सम्मानित,जोधपुर के ओमाराम का सम्मान

November 21, 2025

जोधपुर में बेस्ट बीएलओ ऑफ द डे

November 21, 2025

जोजरी नदी प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान के बाद जिला प्रशासन का सख़्त एक्शन

November 21, 2025

डंपर ने ली युवक की जान लोगों ने रास्ता रोक जताया विरोध

November 21, 2025

ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक से भिड़ी कार पूर्व सरपंच की मौत,पुत्री घायल

November 21, 2025

इंफो सोफ्ट कंपनी में निवेश के नाम पर 77.50 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

November 21, 2025

आतंकवादियों के बहुचर्चित केस में शर्मा स्पेशल पीपी नियुक्त

November 21, 2025

पकड़े गए संदिग्ध लोगों से पड़ताल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई

November 20, 2025

ढाई लाख की नगदी के साथ पांच तोला सोना चोरी

November 20, 2025