दो बुजुर्गों ने फंदा लगाकर दी जान
जोधपुर,शहर के प्रतापनगर सदर और मथानिया थाना क्षेत्र में दो बुजुर्ग व्यक्तियों ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। संबंधित थाना पुलिस ने इस बारे में मर्ग दर्ज कर शव परिनज को सुपुर्द किए। प्रताप नगर सदर पुलिस ने बताया कि इन्द्रा कॉलोनी निवासी सुरेश पुत्र जवीरलाल ने रिपोर्ट दी।
रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता जवरीलाल पुत्र नाथू ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। इसमें मानसिक अवसाद की आशंका जताई गई है। प्रतापनगर सदर पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई के बाद शव परिजन को सुपुर्द कर दिया।
ये भी पढ़ें- नए साल के जश्न में दिनभर डूबी रही सूर्यनगरी
दूसरी तरफ मथानिया पुलिस ने बताया कि जेलू निवासी हुकम सिंह पुत्र खेत सिंह ने मर्ग की रिपोर्ट दी। इसमेें बताया कि उसके भाई नरपत सिंह (65) रात को खेजड़ी के पेड़ पर फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मथानिया पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

