Doordrishti News Logo

अमर शहीद हवलदार भींयाराम जाणी की प्रतिमा का अनावरण सोमवार को

जोधपुर,अमर शहीद हवलदार भींयाराम जाणी की प्रतिमा अनावरण समारोह कल सोमवार 2 जनवरी को जाणियों की ढाणी सारणनगर में होगा। हवलदार भींयाराम जाणी ने 166 सैन्य,अस्पताल जम्मु,कश्मीर में 2 जनवरी 2022 को देश की सेवा में अपने बलिदान दिया। उनका जन्म 6 जुन 1983 को हुआ तथा वे सेना में आर्मी मेडिकल कोर में 5 जनवरी 2005 को भर्ती हुए।

परिवार में माता माडूदेवी,पिता मोती राम,पत्नी वीरांगना शकुंतला देवी,पुत्र गजेन्द्र,पुत्री ज्योति व दो बड़े भाई नायब सूबेदार झुमरलाल सेवानिवृत्त व सुबेदार भंगाराम जाणी सेवारत हैं।

ये भी पढ़ें- शहर में 3-4 जनवरी को पेयजल व्यवस्था बाधित

प्रतिमा अनावरण समारोह के मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,सांसद नागोर व रालोपा संयोजक हनुमान बेनीवाल,पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद पाली पीपी चौधरी, ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा, जिला प्रमुख लीला मदेरणा,पूर्व मंत्री रामनारायण डूडी,पूर्व पाली सांसद बद्रीराम जाखड़,पूर्व संसदीय सचिव व पूर्व विधायक ओसियां भैराराम सियोल,पूर्व केबिनेट मंत्री शम्भुसिह खेतासर,पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी, ओसियां प्रधान बदन कंवर व उप प्रधान देवीलाल चौधरी क्षेत्र के समस्त सरपंच व पंस सदस्य व जन प्रतिनिधिगण मौजूद रहेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026