Doordrishti News Logo

बस को आग लगाने के आरोप में एक गिरफ्तार

  • रूट को लेकर चल रहा है विवाद
  • अन्य की तलाश

जोधपुर,शहर के कालवी प्लाऊ के समीप गत 21 दिसम्बर को संदिग्ध हालात में जली बस के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। इस बारे में बस ऑपरेटर की तरफ से रातानाडा थाने में बस को जलाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया गया था।

कालवी प्याऊ स्थित स्थाई बस स्टैंड पर गत बुधवार को सुबह करीब 11 बजे रूट के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने खड़ी बस में आग लगा दी। इसके बाद बस में शॉर्ट सर्किट हो गया। जिससे वह अपने आप ही चलकर कुछ दूरी पर आकर खड़ी हो गई। देखते ही देखते आग से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जिसे वहां मौजूद लोगों की मदद से बुझाया गया। गनीमत यह रही कि जब बस में आग लगी तब उसमें न तो सवारियां थी और न ही चालक।

ये भी पढ़ें- रेलवे अस्पताल में आज से ‘नो मास्क नो एंट्री’

चालक कुशाल सिंह ने बताया कि रूट के विवाद के चलते जलाई गई है। कड़ी मशक्कत से बस को हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से रास्ते से हटवा कर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू किया। जब आग लगी तब चालक पास में ही घर पर खाना खाने गए हुआ था। बस के मालिक ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ रातानाडा थाने में मामला दर्ज करवाया था।

रातानाडा पुलिस के अनुसार रावर निवासी कुशाल सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी बस जोधपुर- बिलाड़ा-जैतारण संचालित होती है। बुधवार को बिलाड़ा से सुबह 7 बजे रवाना होकर करीब 10.15 बजे सवारियों को उतारते-उतारते जोधपुर पहुंची। फिर 10.30 बजे वह बस को खड़ी की और पास में ही बीजेएस कॉलोनी में स्थित खुद के मकान में खाना खाने चला गया। घर पहुंचा ही था कि उनके कंडक्टर ने फोन कर बस में आग लगाने की सूचना दी।

ये भी पढ़ें- जोधपुर के व्यापारी की गाजनगढ़ में संदिग्ध मौत,आत्महत्या की आशंका बनी

वे मौके पर पहुंचे तो गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी। जबकि गाड़ी एकदम नई कंडीशन में थी। रिपोर्ट में कुशाल सिंह ने बताया कि उसके रूट में अवैध रूप से विशन सिंह,उसका भतीजा भंवर सिंह और उगम सिंह बसें चलाते हैं। कई बार परिवादी को जान से मारने की धमकी भी दी। सुबह करीब 11 बजे तीन चार व्यक्ति पेट्रोल से भरी बोतलें लेकर गाड़ी में घुस कर पेट्रोल छिडक़कर बस में आग लगा दी। गाड़ी में तीन लाख रुपए व गाड़ी बुकिंग के 10 हजार रुपए, एलईडी व गाड़ी के कागजात जलकर राख हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना में अब आरोपी रामासनी कापरड़ा निवासी भंवरसिंह उर्फ भमसा पुत्र कालूसिंह को गिरफ्तार किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026