किराए पर ली गाड़ी कबाड़ी को बेची, धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार
जोधपुर,शहर के एक व्यक्ति से किराए पर गाड़ी चलाने को ली गई। आरोपी ने निगम में गाड़ी को लगाया। एक कंपनी के मार्फत पीडि़त को कुछ समय तक तो किराया मिलता रहा और बाद में बंद कर दिया गया। आरोपी ने फिर धोखे से गाड़ी को किसी कबाड़ी को बेच दिया। इस बारे में धोखाधड़ी में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि गणपति नगर निवासी खंगारसिंह पुत्र धनसिंह राजपुरोहित ने 6 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया कि साल 2019 में उसने अपनी एक गाड़ी को सम्राट मार्केट शिकारगढ़ हाल दायलों की ढाणी बिसलपुर निवासी शिवलाल पुत्र भगवानराम विश्रोई को किराए पर चलाने के लिए दी थी। उसने गाड़ी को निगम में लगाया था।
ये भी पढ़ें- Acharya mahashramans : आचार्य महाश्रमण का जोधपुर प्रवेश, चार दिन तक रहेगा विहार
कंपनी जेआरसी द्वारा उसे किराया दिया जाता रहा। मगर कुछ समय बाद किराया बंद कर दिया गया। रिपोर्ट में बताया कि आरोपी शिवलाल ने किराया देने में आनाकानी करने लगा। बीमा राशि भी हड़प ली। वह कोरोना काल का हवाला देता रहा। बाद में उसकी गाड़ी को किसी कबाड़ी को बेच दिया। इसका पता लगने पर कबाड़ी से गाड़ी की तोडफ़ोड़ रूकवाई गई। पुलिस ने बताया धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज करते हुए अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सेवा कार्यों के साथ मनाया महापौर प्रसन्नचंद मेहता का जन्मदिन

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

