Doordrishti News Logo

पता पूछने के बहाने महिला की चेन लूटी

जोधपुर, निकटतर्वी बिलाड़ा तहसील के कुपड़ावास गांव में पता पूछने के बहाने महिला के गले से चेन लूट ली गई। बाइक सवार बदमाशों ने यह कारस्तानी की। बिलाड़ा थाने में दी रिपोर्ट में कुपड़ावास निवासी जसकी पत्नी सोनाराम जाट ने बताया वह गांव की तरफ जा रही थी। तब बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उससे किसी का पता पूछा और मौका लगने पर गले में पहनी सोने की चेन तोड़ कर ले गए। चेन दो ढाई तोला की थी। बिलाड़ा पुलिस ने इसमें अब जांच आरंभ की है। लुटेरों का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय बालरंग महोत्सव में भाग लेने के लिए जोधपुर का दल भोपाल रवाना

अलग अलग स्थानों से बाइक चोरी

प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि भूतड़ों की गली तापी बावड़ी निवासी शुभम राठी पुत्र अनिल राठी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह प्रतापनगर स्थित रणवीर भवन के पास आया था। जहां पर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया। इसी तरह चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में घनश्याम पुत्र पन्नालाल राजपुरोहित ने पुलिस को बताया कि रात्रि के समय भट्टी की बावड़ी क्षेत्र में आया। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई।

इधर शास्त्रीनगर पुलिस के अनुसार शिव विहार झालामंड निवासी कुंभाराम पुत्र परसाराम प्रजपात ने पुलिस को बताया कि एमडीएम अस्पताल परिसर से उसकी बाइक चोरी हो गई। अशोक कॉलोनी माता का थान निवासी मगाराम पुत्र मोहनराम जाट ने पुलिस को बताया कि सारण डेयरी के पास से उसकी बाइक चोरी हो गई। माता का थान पुलिस ने मामला दर्ज किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

एमबीएम विवि.में राष्ट्रीय जलशक्ति हैकाथॉन कार्यशाला सम्पन्न

January 17, 2026

शील्ड विजेताओं का जोधपुर स्टेशन पर जोरदार स्वागत

January 17, 2026

कचरा निस्तारण को 180 टन प्रतिदिन क्षमता का मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन बनेगा

January 17, 2026

तिब्बती ऊनी वस्त्र व्यापार संघ ने गरीबों को बांटे निःशुल्क गर्म कपड़े

January 17, 2026

पकड़ा गया सिंथेटिक ड्रग एमडी की फैक्ट्रियों का मुख्य सूत्रधार

January 17, 2026

होटल के बाहर देशी विदेशी पर्यटकों को उकसाने वाला युवक गिरफ्तार

January 17, 2026

बैंक कर्मचारी के घर से सोने की चेन और हीरे की अंगूठी पार

January 17, 2026

हॉस्टल छात्रा को फोटो एडिट कर ब्लैकमेल

January 17, 2026

सैन्य अधिकारी बनकर डॉक्टर से 1.98 लाख का फ्रॉड

January 16, 2026