Doordrishti News Logo

प्रदेशभर में दस हजार चौपालों का आयोजन होगा-शेखावत

केन्द्रीय मंत्री शेखावत की मीडिया से अनौपचारिक बातचीत

जोधपुर,केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। राजस्थान में अपराध बढ़ने के कारण भय और अराजकता का माहौल है। प्रदेश में आमजन अपने-आप को डरा हुआ महसूस कर रहा है।

इस सरकार के खिलाफ लोगों में स्वाभाविक गुस्सा है। इस गुस्से को संकलित कर जन आक्रोश के रूप में उसे इकट्ठा करके सरकार के खिलाफ जन ज्वालामुखी का रूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने जन आक्रोश यात्रा के आयोजन का निर्णय किया है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शुक्रवार को सरदारपुरा से जन आक्रोश यात्रा रथ को रवाना करने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- Railway reservation services: शनिवार आधीरात पांच घंटे स्थगित रहेगी रेलवे आरक्षण सेवाएं

उन्होंने कहा कि यह यात्रा 200 विधानसभाओं में 10 दिन तक चलेगी और विभिन्न रथों से 75 हजार किलोमीटर की यात्रा करेगी। इस दौरान 10 हजार चौपालों का आयोजन होगा। भाजपा के कार्यकर्ता इसमें अपनी सहभागिता देंगे। उन्होंने कहा कि रथ में एक-एक प्रपत्र रखा जाएगा। इसे लोग भर सकेंगे। इन प्रपत्रों से मिली राय के आधार पर ही भाजपा अपना चुनाव घोषणा-पत्र और आगे चुनाव की रणनीति बनाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता जिस तरह से पीड़ित है, उससे जन आक्रोश यात्रा को बहुत बड़ा समर्थन मिलने वाला है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026