Doordrishti News Logo

आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला

कूल्हे व जांघ पर लगी

जोधपुर,शहर के भीतरी क्षेत्र बागर चौक में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। युवक के कूल्हे एवं जांघ पर चाकू का वार लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस में इस बाबत हत्या प्रयास में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश आरंभ की है। आरंभिक जांच में बताया गया कि इनके बीच कोई विवाद है।

ये भी पढ़ें- भगवान का शुक्र है,इस बार मुख्यमंत्री ने मुझे बख्श दिया-शेखावत

सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि नागौर गेट स्थित कागा कांगड़ी निवासी सिराजुदीन पुत्र मोहम्मद सलीम ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह बागर चौक से निकल रहा था। तब ललित उर्फ लाडू एवं करणसिंह ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की और चाकू  से हमला कर दिया। चाकू का वार उसकी जांघ एवं कूल्हे पर लगने से वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने बताया कि पीडि़त की रिपोर्ट पर हत्या प्रयास में केस दर्ज किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: