एम्स गेट के सामने सड़क पर खुले नाले में गिरा बाइक सवार
- युवक हुआ घायल
- एम्स रोड पर कई जगह नाला खुला है
- प्रशासन नही दे रहा ध्यान
जोधपुर,शहर के एम्स रोड पर आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे एम्स अस्पताल में ईलाज कराने आया वीर तेजा कालोनी बासनी निवासी युवक प्रदीप 4 नम्बर गेट के सामने खुले नाले में बाइक सहित गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने घायल युवक प्रदीप व उसकी बाइक को नाले से बाहर निकाला। युवक के हाथ पैर में चोट लगी है।

यह हादसा एम्स हॉस्पिटल के गेट नंबर 4 के सामने हुआ जहां नाले पर कई जगह जालियां नही हैं। ये खुला नाला दुर्घटना को आमंत्रण ड़े रहा है। इस रोड से हजारों वाहन निकलते हैं। हजारों मरीज एम्स में इलाज कराने आते हैं। राहगीर इस दुर्घटना पर प्रशासन को कोसता दिखा।

लोगों ने बताया कि एम्स रोड पर नालियों के ऊपर लगी लोहे की जालियां चोरी हो गई, कई जगह पर नाला खुला है। एम्स के गेट नंबर 3 के बाहर और सामने सड़कों पर अतिक्रमण भी हो गए। पीड़ित ने प्रदीप ने बताया कि उन्होंने बासनी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

