Doordrishti News Logo

किशोरी ने पिता पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप,पॉक्सो में केस दर्ज

जोधपुर,जिला पश्चिम में एक किशोरी ने अपने पिता पर छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने पॉक्सो में केस दर्ज करते हुए पिता को त्वरित कार्रवाई कर अरेस्ट कर लिया है। जिससे पूछताछ चल रही है। बच्ची का आरोप है कि पिता बुरी नीयत रखते हैं। फिलहाल पुलिस इसमें अग्रिम अनुसंधान कर रही है।

ये भी पढ़ें-दिन दहाड़े पाली के जाडन में एसबीआई बैंक में लूट

जिला पश्चिम की पुलिस ने बताया कि एक किशोरी की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है। उसने अपने ही पिता पर छेड़छाड़ एवं गलत नीयत रखने आरोप लगाया। बच्ची से छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने बताया कि बच्ची की तरफ से केस दर्ज कराने के साथ ही पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: