Doordrishti News Logo

बच्चे से करवाता था लेथ मशीन पर काम,केस दर्ज

जोधपुर,शहर के झालामंड एरिया के एक इंजीनियरिंग वर्कशॉप मेें बच्चे से लेथ मशीन पर कार्य करवाने पर मालिक के खिलाफ जेजे एक्ट में केस दर्ज किया गया। मानव तस्करी यूनिट ने कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें- देवी भागवत कथा में चौथे दिन मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

कुड़ी पुलिस ने बताया कि मानव तस्करी यूनिट के निरीक्षक हुकमाराम ने झालामंड चौराहा स्थित प्रजापति इंजीनियरिंग वर्कशॉप पर दबिश दी। तब वहां एक बालक से लेथ पर कार्य करवाया जा रहा था। इस पर उसके मालिक नागेश्वर नगर झालामंड निवासी विजय कुमार प्रजापत के खिलाफ जेजे एक्ट में केस बनाया गया। बालक को मुक्त करवा चाइल्ड हैल्प लाइन को सुपुर्द कर दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: