बस चालक की लापरवाही ने ली युवती की जान
जोधपुर,शहर के आखलिया चौराहा के समीप गुरूवार की देर शाम को एक छविगृह के सामने बस चालक ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। हादसे में युवती की मौत हो गई। उसकी बहन की तरफ से अब प्रताप नगर सदर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। शव को कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि यूआईटी क्वार्टर में रहने वाली 38 तक्षशिला पुत्री कमल कृष्ण व्यास एक गैस एजेंसी में काम करती थी। वह गुरूवार की शाम को अपनी स्कूटी पर सवार होकर कोचिंग के लिए निकली थी। जब वह स्कूटी लेकर आखलिया चौराहा से होते हुए न्यू कोहिनूर सिनेमा के सामने पहुंची तो पीछे से आई एक बस ने चपेट में लिया और हादसे में उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा बकाया राशि के भुगतान का मार्ग प्रशस्त
दुर्घटना की जानकारी पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस बीच मार्ग काफी देर तक जाम हो गया। यातायात पुलिस ने पहुंच मार्ग को दुरूस्त करवाया गया। शव को कार्रवाई के लिए एमडीएमएच की मोर्चरी में रखवाया गया है। उसकी बहन पूजा की तरफ से पुलिस में बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

जोधपुर मंडल में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह शुरू

नहीं सुलझा भंवरी देवी हत्याकांड

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

युवक की धारदार हथियार से हत्या

एसी कोच में मिला 7.17 लाख रुपए का गांजा

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार

