Doordrishti News Logo

वाहन चोर सक्रिय,नौ स्थानों से बाइक चोरी

जोधपुर,शहर में दुपहिया वाहन चोर गिरोह सक्रिय है। पिछले 24 घंटों में कमिश्नरेट के नौ पुलिस थाना क्षेत्रों में बाइक चोरी के प्रकरण दर्ज किए गए हैं। रातानाडा पुलिस ने बताया कि रेलवे कॉलोनी रोटरी सर्किल के पास रहने वाले फुआलाल पुत्र अरजनाराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि उसकी बाइक रेलवे बंगला गेट के सामने से चोरी हो गई। उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि सरदार पटेल कॉलोनी हाल वाणिज्यकर विभाग में कार्यरत दलपत की बाइक यहां कार्यालय के बाहर से चोरी हो गई।

इसी तरह मिरासी कॉलोनी महामंदिर निवासी सद्दाम हुसैन की बाइक मिनर्वा सेंटर के सामने से चोरी हो गई। जबकि महामंदिर पुलिस ने बताया कि परिहार कृषि फार्म हाउस मथानिया निवासी सुनील सिंह अपनी बाइक लेकर पावटा ए रोड एसबीआई बैंक आया था। जहां बाहर से उसकी बाइक अज्ञात चोर ले गया।

ये भी पढ़ें- फैक्ट्री से कपड़ा चुराने के आरोपी से 24 थान कपड़ा बरामद

नागौरी गेट छीपा कॉलोनी निवासी मोहम्मद अजहरूदीन की बाइक गली से चोरी हो गई। नागौरी गेट थाने में इस बारे में रिपोर्ट दी गई। इधर आफरी कॉलोनी दाउ की होटल के पास में रहने वाले सोहनलाल मीणा की गाड़ी मथुरादास माथुर अस्पताल से अज्ञात चोर ले गया। शास्त्रीनगर थाने में रिपोर्ट हुई। भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि मधुबन डीडीपी नगर निवासी रिषभ की बाइक उसके घर के बाहर से चोरी हो गई।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि सेक्टर 23 ए में रहने वाला लक्ष्मण सिंह अपनी बाइक लेकर अशोक उद्यान आया था। जहां से बाहर से उसकी बाइक कोई ले गया। इधर कुड़ी पुलिस के अनुसार सेक्टर 1 एफ में रहने वाले नरेंद्र कुमार की बाइक उसके घर के बाहर से चोरी हो गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शिक्षिका को सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 4.50 लाख की ठगी

July 30, 2026

एआई से महिला की फोटो एडिट कर बनाया आपत्तिजनक

July 30, 2026

गांजा बेचने की फिराक में था युवक पकड़ा गया,68 ग्राम गांजा बरामद

July 30, 2026

गांव से जोधपुर आए बालक नकली नोटों के साथ पकड़े गए

July 30, 2026

जेएनवीयू में 80 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों का किया सम्मान

July 30, 2026

मां केवल जन्मदायिनी ही नहीं बल्कि प्रथम गुरु भी: पटेल

July 30, 2026

सभी विभाग समन्वय से सुनिश्चित करें भव्य व गरिमामय आयोजन-कलक्टर

July 30, 2026

संसदीय कार्य मंत्री ने शिकारपुरा में राजेश्वर भगवान के किए दर्शन

July 30, 2026

गुरु पूर्णिमा पर मिशन पढ़ो राजस्थान का जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम

July 30, 2026