Doordrishti News Logo

खेत के लिए जा रहे युवक की बाइक गाय से टकराई,मौत

जोधपुर,शहर के निकट लूणी तहसील के बाणियावास-सिणली गांव के बीच मेें बाइक सवार की गाड़ी अनियंत्रित होकर गाय से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। लूणी पुलिस ने गुरूवार को कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किया।

ये भी पढ़ें- कालबेलिया संगीत और नृत्य उत्सव 5 व 6 नवंबर को

थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि बाणियावास निवासी 32 साल का सुनील पुत्र झूमरलाल खेत की रखवाली के लिए अपनी बाइक लेकर बुधवार की शाम को घर से निकला था। सिणली गांव रोड पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक गाय से टकरा गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर एमडीएमएच भर्ती करवाया गया। मगर उसकी बाद में मौत हो गई। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews