Doordrishti News Logo

डीआरएम ने किया जोधपुर- राजकियावास रेलखंड का निरीक्षण

जांची यात्री सुविधाएं

जोधपुर,भारतीय रेलवे पर चलाए जा रहे मेगा सेफ्टी ड्राइव के तहत मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जोधपुर-राजकियावास रेलखंड का निरिक्षण किया। पांडेय ने वृहद सेफ्टी ड्राइव के तहत जोधपुर-राजकियावास रेलखंड का निरीक्षण करते हुए रास्ते के स्टेशनों पर करवाए जा रहे विकास कार्यों का जायजा भी लिया।

डीआरएम स्पेशल ट्रेन से जोधपुर से लूणी, रोहट, केरला, पाली और राजकियावास स्टेशनो के प्लेटफार्म पर साफ-सफाई,यात्री सुविधाएं आदि का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने यात्री सुविधाओं के उन्नयन और अनुरक्षण के निर्देश दिए।
डीआरएम ने रेलवे स्टेशन पर नजर आई अन्य अव्यवस्थाओं को जल्द से जल्द सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें- बच्ची को चाकलेट खिलाने का लालच देकर अपहरण का प्रयास

इसके बाद डीआरएम स्पेशल ट्रेन पाली से राजकियावास स्टेशन पहुंची और स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया तथा सुरक्षित रेल संचालन से जुड़े संरक्षा और सुरक्षा मानकों की जांच की और इस संबंध में तैनात कर्मचारियों की दक्षता की जानकारी ली। निरक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक(इंफ्रा) मनोज गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र मीणा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर मुकेश मीणा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजीत कुमार एवं वरिष्ठ मंडल इंजीनियर टीआरडी प्रवीण चौधरी और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

एक स्टेशन एक उत्पाद कियोस्क का किया अवलोकन

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद पायलट प्रोजेक्ट के तहत लगाई गई कियोस्क का अवलोकन किया। उन्होंने कियोस्क पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए स्थानीय उत्पादों की सराहना की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026