1000 राज्य स्तरीय व 5000 स्थानीय स्तर के गाइडों का होगा चयन
जोधपुर,राज्य पर्यटन विभाग द्वारा राज्य स्तरीय एवं स्थानीय स्तर गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभाग द्वारा 1000 राज्य स्तरीय गाइड एवं 5000 स्थानीय स्तरीय गाइडों का चयन किया जाएगा।
पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक डॉ. सरिता फिड़ौदा ने बताया कि गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी,जिनके दस्तावेजों का सत्यापन पर्यटक स्वागत केंद्र कार्यालय द्वारा किया जा चुका है,उन्हें प्रशिक्षण प्रारंभ होने से पूर्व पुलिस द्वारा जारी चरित्र सत्यापन प्रमाण पत्र एवं किसी रोजगार में अथवा अन्यत्र नियोजित नहीं होने का स्व प्रमाण पत्र पर्यटक स्वागत केंद्र,जोधपुर कार्यालय में जमा करवाना होगा।
उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा शीघ्र ही राज्य स्तर एवं स्थानीय स्तर के लिए सफल अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण के लिए तिथि की घोषणा की जाएगी। राज्य स्तरीय गाइड प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) जयपुर में तथा स्थानीय स्तरीय गाइड प्रशिक्षण जोधपुर में आयोजित की जाएगी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
