घर के बाहर खड़ी बाइक को जलाने का आरोप
जोधपुर, शहर के प्रतापनगर स्थित चांदणा भाखर तेजा मंदिर के पीछे रहने वाले एक युवक की बाइक को रात में कुछ लोगों ने मिलकर आग लगा दी। पता लगने पर गाड़ी की आग को बुझाया गया। मगर वह जलकर नष्ट हो गई। इस बारे में पीडि़त ने कुछ युवकों पर संदेह जाहिर किया और केस दर्ज करवाया है।
ये भी पढ़ें-हार्डवेयर व्यापारी के मकान में 12 लाख की चोरी
प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि चांदणा भाखर तेजा मंदिर के पीछे शिव कॉलोनी निवासी रूपाराम पुत्र हरीराम राव की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि रात 2 बजे के आस पास उसके घर के मुख्य द्वार के पास में खड़ी उसकी बाइक को आग लगा दी गई। रिपोर्ट मेें उसने सेठी उर्फ राहुल, विक्की, कुंदन एवं प्रेम आदि पर इसका संदेह जताया और केस दर्ज करवाया है। प्रतापनगर पुलिस अब इसमें जांच पड़ताल कर रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

उत्तराखंड के गढ़वाल में पुल से नदी में गिरी बस आठ की मौत 26 घायल

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

