Doordrishti News Logo

ठेकेदार को पिस्टल दिखाकर रूपए लूटे

लेन देन की आशंका में लुटेरों ने रास्ता पूछने के बहाने लूटा

जोधपुर,शहर के उदयमंदिर पुलिस थाना क्षेत्र में खासबाग पुलिस लाइन के सामने गौशाला के पास में एक ठेेकेदार को बाइक सवार दो युवकों ने पिस्टल दिखाकर साढ़े सात हजार रूपए लूट लिए। इसमें लेन देन की आशंका जताई गई है। उदयमंदिर पुलिस ने घटना मेें अब तफ्तीश आरंभ की है।

उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि बाकलियां पीपाड़ हाल माता का थान निवासी मोहनलाल माली ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह ठेकेदारी का कार्य करता है। उसका ठेका इन दिनों पाल बालाजी के पास में चल रहा है। शाम को वह ठेका कार्य के लिए घर से रवाना हुआ था। जब वह बाइक लेकर रातानाडा पुलिस लाइन के सामने पहुंचा तो पीछे से हेलमेट और मास्क पहने दो युवक आए और नाम पता पूछने लगे। बाद में कहा कि चला जा। जब वह बाइक लेकर खास बाग- पुलिस लाइन रोड गौशाला के पास में आया तो वे युवक पीछे से आए और उसे रूकवा कर साइड में किया। एक ने पिस्टल निकाली डराया धमकाया। जेब से पर्स निकाल कर उसमें रखे साढ़े सात हजार रूपए ले लिए। बाद में खाली पर्स उसे थमा दिया। बाद में किसी का ना बताने के लिए धमकाया।

पीडि़त का आरोप है कि उसकी विनोद प्रजापत नाम के एक शख्स से रूपयों के लेन देन को लेकर विवाद है। जिसमें विनोद ने देख लेने की धमकी दी थी। आशंका है कि विनोद के साथियों द्वारा यह वारदात करवाई गई है। उदयमंदिर पुलिस इसमें जांच कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026