Doordrishti News Logo

बच्चियों से छेड़छाड़ पर हंगामा पेरेंट के साथ मारपीट उतारू हुए बाहरी लोग

रिसोर्ट में चल रही स्कूली बच्चों की पार्टी में असामजिक तत्वों का उत्पात

जोधपुर,शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में पाल स्थित एक निजी स्कूल की पार्टी रिसोर्ट में चल रही थी। जहां पर देर रात बाहरी युवकों ने आकर उत्पात मचाया। स्कूली बच्चियों से छेड़छाड़ हुई। विरोध करने पर उनके अभिभावकों से मारपीट करने लगे। हंगामा होते देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस वहां पहुंची। तब बदमाश प्रवृति के लोग भाग गए। देर रात पुलिस में इस बाबत केस दर्ज करवाया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार पाल स्थित एक निजी स्कूल के बच्चों की पार्टी पाल बालाजी मंदिर के सामने एक रिसोर्ट पर चल रही थी। स्कूली बच्चों द्वारा ही कुछ कार्ड बाहरी लोगों को भी दे दिए गए थे। तब वहां पर शनिवार की रात को पार्टी के बीच कुछ असामाजिक तत्व के लडक़े आ गए। जिन्होंने चलती पार्टी के बीच बच्च्यिों से छेड़छाड़ करने लगे।

ये भी पढ़ें- हर पटरी साफ-सुथरी अभियान,भगत की कोठी में की सफाई

वहां मौजूद बच्चियों के अभिभावकों की तरफ से विरोध जताने पर उनके साथ मारपीट पर उतारू हो गए। इससे पार्टी में विघ्न पड़ा और जोरदार हंगामा हो गया। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस की गाड़ी वहां पहुंची मगर एक दो सिपाही ही थी। बाद में थानाधिकारी जुल्फिकार अली आदि वहां पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस के आने पर असामाजिक तत्व फरार हो गए। देर रात इस बारे में पुलिस में रिपोर्ट दिए जाने की कार्रवाई जारी थी। पुलिस भी असामाजिक तत्वों की पहचान करने में जुटी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026