Doordrishti News Logo

डपिंग यार्ड में कचरा जलाया,धुएं से आखों में जलन व दम घुटने लगा

परेशान लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल किया

जोधपुर,शहर के काजरी रोड आईटीआई चौराहे स्थित नगर निगम के डपिंग यार्ड के कचरे में शनिवार को देर शाम आग लगा दी। जिससे आस पास काफी धुआं हो गया। राहगीरों की आंखों में जलन होने के साथ ही दम घुटने लगा। लोगों ने वीडियो बनाकर कर वायरल कर दिया।

बताया गया कि यहां पर आज तीन बार आग लगाई गई। पहली आग तडक़े 2 बजे लगी और पूरे क्षेत्र में काफी धुआ हुआ। फायर बिग्रेड द्वारा आग बुझाई गई, इसके पश्चात दोपहर में 12 बजे भी आग लगी और दमकल द्वारा आग बुझाई गई। इस पर भी प्रशासन ने कोई एक्शन नहीं लिया और शाम को 6.30 बजे तीसरी बार आग लगी जिससे पूरे क्षेत्र में काफी धुआं हुआ और आमजन को सांस लेने में काफी असुविधा हुई।

garbage-burnt-in-dumping-yard-smoke-caused-burning-in-eyes-and-suffocation

ये भी पढ़ें- रेलवे का महीने भर चलने वाला मेगा सेफ्टी ड्राइव प्रारंभ

नगर निगम का यह डंपिंग स्टेशन कजरी रोड आईटीआई चौराहा पर स्थित है। इसके एक तरफ काजरी परिसर है दूसरी तरफ आईटीआई कॉलेज है। तीसरी तरफ एम्स हॉस्पिटल है और चौथी तरफ उद्योग व शास्त्री नगर के सेक्टर हैं। मौके पर लोगों ने बताया कि प्रशासन को काफी बार शिकायतें कर चुके हैं डंपिंग स्टेशन को हटाने के लिए पर प्रशासन अभी तक इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। इस डंपिंग स्टेशन से आमजन को काफी असुविधा होती है यहां दुर्गंध भी आती है। आज लगी आग के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। धुएं से दम तो घुटा ही साथ ही आंखों मेें भी जलन होने लगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026