Doordrishti News Logo

सरदार पटेल का जन्मदिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जायेगा

जिला मुख्यालय पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

जोधपुर,सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस, 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर प्रातः 7 से 8 बजे तक उम्मेद राजकीय स्टेडियम से गांधी शांतिप्रतिष्ठान तक ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता दौड़) का आयोजन होगा तथा प्रातः 11 बजे जिला मुख्यालय पर स्थित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में ‘राष्ट्रीय एकता शपथ’ कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जायेगी। सांय 5 बजे पुलिस/ पैरा मिलिट्री फोर्स द्वारा मार्चपास्ट का आयोजन होगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: