Doordrishti News Logo
  •  केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने गिनाईं केंद्रीय बजट की खूबियां
  • बोले किसानों के कल्याण व उनकी आय दोगुना करने के लिए सरकार कटिबद्ध

लखनऊ,केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार ने विपरीत परिस्थितियों में साहसिक बजट पेश किया है। किसी भी उपभोक्ता पर एक रुपए का भी नया टैक्स नहीं लगाया है। उन्होंने बजट में प्रस्तावित योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि इस बजट में हर वर्ग को महत्व दिया गया है।

जोधपुर सांसद केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रवास पर थे। राजधानी लखनऊ में प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री ने किसानों के मुद्दे पर कहा कि कृषि कानूनों को काला कानून वही लोग बता रहे हैं, जिन्हें जनता ने नकार दिया है या जिन्हें भविष्य में नकारे जाने का डर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के कल्याण और उनकी आय को दोगुना करने के लिए कटिबद्ध है। शेखावत ने कहा कि एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) को लेकर कुछ लोग किसानों के मन में संदेह पैदा कर रहे हैं, लेकिन सच ये है कि एमएसपी में डेढ़ गुना वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने की दृष्टि से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 2021-22 का बजट पेश किया गया है। इतना ही नहीं, जब भी आत्मनिर्भर भारत का इतिहास लिखा जाएगा तो यह बजट मील का पत्थर साबित होगा। शेखावत ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था ने दुनिया में एक नया आदर्श प्रस्तुत किया है। आपदा को अवसर में बदलने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ वित्त मंत्री ने बजट प्रस्तुत किया है। शेखावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में जल जीवन मिशन (शहरी) की भी घोषणा कर दी है, जिसका सबसे ज्यादा लाभ उत्तर प्रदेश को मिलेगा। अनुसूचित जनजाति बहुल्य इलाकों में एकलव्य विद्यालय खोले जाने को लेकर शेखावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बिजनौर, सोनभद्र और श्रावस्ती में चार नए एकलव्य विद्यालय खोलने का फैसला किया है। पहाड़ी इलाकों में इसके लिए 48 करोड़ और मैदानी इलाकों में 38 करोड़ का बजट निर्धारित किया है।
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने लखनऊ के विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित संगोष्ठी में भी भाग लिया। उन्होंने शहर के बुद्धिजीवियों के बीच केंद्रीय बजट पर चर्चा की और इसे जनकल्याणकारी और एक दिशायुक्त बजट बताया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, राज्य के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केन्द्रीय बजट पर चर्चा हेतु केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का लखनऊ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। राज्य के जल शक्ति मंत्री डॉ महेन्द्र सिंह व पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लखनऊ एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत किया। बाद में भाजपा, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए इस बात को स्पष्ट किया कि कोरोनाकाल के दौरान आपदा को अवसर में बदलकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप ही इस वित्तीय वर्ष का बजट बनाया गया है।

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

विश्व शांति के लिए पत्रकारों ने किया सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन

April 2, 2026

बेंतमार मेले को लेकर महिलाओं की मानव श्रृंखला

April 1, 2026

दो बार एवरेस्ट फतह करने वाली संतोष यादव ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

April 1, 2026

आईआईटी ने विकसित किए भविष्य के बायो-ब्रिक्स और एग्रो-प्लास्टिक ब्लॉक्स

April 1, 2026

वर्ष 2047 तक समृद्ध राजस्थान-स्वस्थ राजस्थान का लक्ष्य-पटेल

April 1, 2026

सेफ्टी कोई विकल्प नहीं अनिवार्यता है-डीआरएम

March 31, 2026

मथुरादास माथुर अस्पताल में चिकित्सा उपकरण भेंट

March 31, 2026

You missed