Doordrishti News Logo

महिला को धक्का देकर चेन चुराई

जोधपुर,शहर के नई सड़क पर एक कपड़ा शोरूम के सामने एक महिला को धक्का देकर उसकी चेन चुरा ले जाने का मामला उदयमंदिर थाने में दर्ज करवाया गया है। महिला ने किसी अन्य दो महिलाओं पर संदेह जताया है। जोक खरीददार करने आई थी। फिलहाल पुलिस फुटेज से पता लगाने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें- धनतेरस को भी जारी रहा बाल संरक्षण यात्रा का सफर

शास्त्रीनगर एच सेक्टर की रहने वाली नेहा पत्नी महेंद्र थानवी नई सड़क पर एक बांधनी शोरूम के सामने खड़ी थी। तब वहां पर कुछ महिलाएं खरीददारी करने आई हुई थी। इस बीच एक महिला ने उसे हल्का सा धक्का दिया और फिर जमीन से कुछ चीज को उठाया। उसके साथ दो तीन अन्य महिलाएं भी थी। बाद में पता लगा कि उसके गले में पहनी डेढ तोला सोने की चेन गायब है। नेहा थानवी ने वहां आई महिलाओं पर चेन चुराकर ले जाने का संदेह जताया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: