Doordrishti News Logo

सीए कार्यालय से घर लौट रही युवती के हाथ से बैग झपटा

फाइनेंस कर्मी से मोबाइल लूट

जोधपुर,शहर में बाइक सवार लुटेरों का आतंक जारी है। दो दिन पहले रायबहादुर बाजार के सामने एक महिला से बैग झपटने का मामला खुला भी नहीं कि एक और युवती और युवक से लूट हो गई। युवती सीए का काम करती है और कार्यालय से लौट रही थी। युवक फाइनेंस कर्मी है। अब संबंधित थाना पुलिस इसमें जांच कर रही है।

शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि मूलत: नागौर जिले के कोतवाली थाानान्तर्गत लोहियों का चौक हाल शास्त्रीनगर एच सेक्टर में रहने वाली प्रियंका पुत्री किशन मूंदडा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह अपने एम्पलायर लोकेश डंडवानी के साथ 20 अक्टूबर की रात को जालोरी गेट चौराहा से घर की तरफ जा रही थी। तब एच सेक्टर के पास मेें ही एक बाइक पर दो युवक आए और पीछे बैठे युवक ने हाथ पर झपटा मारकर बैग छीन कर ले गए। बैग में दो सौ रूपए, यूको बैक का डेबिट कार्ड एवं दवाइयां थी। इन लोगों ने लुटेरों का पीछा भी किया मगर वे हाथ नहीं लगे। शास्त्रीनगर पुलिस की तरफ से लूट में केस दर्ज किया गया।

दूसरी तरफ चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि सेक्टर 9/109 सीएचबी देवनगर निवासी प्रवीण पुत्र रेवाशंकर की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। वह रात को अपने घर की तरफ जा रहा था। तब एक गाड़ी पर आए बदमाश ने झपटा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

छह नगर पालिकाओं के लिए मतदान दल मंगलवार को रवाना होंगे

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026