Doordrishti News Logo

crime robbery: मां बेटी की मोपेड को लात मार कर बैग छीन भागे लुटेरे

  • बैग में सोने की चेन
  • 21 हजार की नगदी और दुकान की चाबियां

जोधपुर,शहर के नई सड़क पर सामान खरीद कर लौट रही मां बेटी से एमजीएच रोड रायबहादूर मार्केट के सामने लूट हो गई। बाइक सवार दो लुटेरों ने उनकी मोपेड को लात मारी और मां से बैग छीन ले गए। बेटी ने मोपेड से पीछा भी किया मगर लुटेरे हाथ नहीं लग पाए। इस बारे में देर रात उदयमंदिर थाने में रिपोर्ट दी गई। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों से बाइक सवारों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल उनका सुराग हाथ नहीं लगा है।(crime robbery)

ये भी पढ़ें- Om Shivpuri theatrical function: बेबाक व अपनी शर्तों पर जीने वाली औरत का चित्रांकन ‘मैं तुम्हें फिर मिलूंगी़’ का मंचन

उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि सूंथला स्थित गजानंद कॉलोनी प्रतापनगर की रहने वाली शशि पारिक पत्नी रमेश चंद्र पारिक गुरूवार की रात नई सड़क पर अपने बच्चों के लिए सामान खरीदने आई थी। सामान खरीद कर वापस अपने घर की तरफ लौट रही थी। वह रात दस बजे अपनी बेटी के साथ मोपेड पर थी। बेटी मोपेड चला रही थी। यह लोग जब एमजीएच रोड रायबहादूर मार्केट के सामने पहुंचे तो एक स्पेलण्डर बाइक पर आए युवकों ने पहले बैग छीनने का प्रयास किया। तब उसे बचाव किया गया। मगर बाद में बाइक सवारों ने मोपेड पर लात मार कर गिराया और बैग छीन कर ले गए।(crime robbery)

पीड़िता की पुत्री ने बाइक सवार लुटेरों का काफी पीछा करने के साथ मदद मांगी। मगर बदमाश भागने में सफल हो गए। बैग में 21 हजार रूपए, सोने की चेन,बैंक की डायरी, चेक बुक के साथ उसकी दुकान की चाबियां भी थी। उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि घटना में अब लुटेरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।(crime robbery)

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026