Doordrishti News Logo

Urs of Hazrat: कुल की रस्म साथ हजरत सैय्यद मुनीर शाह बाबा का उर्स सम्पन्न

  • तीन दिवसीय उर्स हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
  • इरफान तुफैल व दिलीप गव्वया पार्टी ने मनमोहक कव्वालिया की पेश

जोधपुर,हजरत सैय्यद मुनीर शाह बाबा रेडार वालों का तीन दिवसीय उर्स शानों शौकत के साथ गुरुवार को कुल की रस्म के साथ सम्पन्न हो गया। मीडिया प्रभारी गुलाम मोहम्मद ने बताया कि हजरत सैय्यद मुनीर शाह बाबा का तीन दिवसीय उर्स गुरुवार कौमी एकता की मिशाल गादी नशीन केदारनाथ रामदेव व दरगाह कमेटी खादिम अकरम शाह व उर्स कमेटी के सान्निध्य में हर्षोल्लास साथ मनाया गया।(Urs of Hazrat)

गादी नशीन केदारनाथ रामदेव ने बताया कि तीन दिवसीय उर्स के दौरान दरगाह कमेटी के जानिब से बाबा की प्रसादी, लंगर व कव्वालों द्वारा मनमोहक कव्वालिया पेश की गई। गुरुवार सुबह दरगाह में कुरानख्यानी व फातिहा हुई। दोपहर 2 बजे दरगाह कमेटी की जानिब से चादर पेश कर देश में अमन व चैन, भाईचारे की दुआए मांगी गई। लम्पी बीमारी से गायों को निजात दिलाने की दुआ की गई।(Urs of Hazrat)

ये भी पढें- Gas leak: त्रिपोलिया बाजार में गैस रिसाव,बड़ा हादसा टला

उर्स के दौरान दोपहर तीन बजे महफिले कव्वाली का आयोजन हुआ। जिसमें पगड़ीबंद कव्वाल इरफान तुफैल व दिलीप गव्वया एण्ड पार्टी द्वारा मनमोहक कव्वालिया पेश की गई। बाद में दरगाह कमेटी खादिम अकरम शाह द्वारा दरगाह में लोब्बान पेश किया गया व कव्वालों द्वारा रंग गाया गया। दरगाह कमेटी मेहमानों की साफा, दुप्पटा ओढ़ाकर दस्ताबंदी की गई। खादिम अकरम शाह द्वारा शाम 5 बजे कुल रस्म अदा के साथ उर्स समापन की घोषणा की गई। उर्स में पाली, जोधपुर, आबूरोड, जालोर, सि!रोही सहित आसपास क्षेत्रों से कई जायरिनों शिकरत की अकीदत के फूल पेशकर दुआएं मांगी।(Urs of Hazrat)

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

छह नगर पालिकाओं के लिए मतदान दल मंगलवार को रवाना होंगे

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026