अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते दो गिरफ्तार
जोधपुर,शहर में गत आठ अक्टूबर को अवैध गैस रिफिलिंग करते हुए हादसे के बाद पुलिस की तरफ से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। सोमवार को विवेक विहार पुलिस ने दो युवकों को अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते हुए गिरफ्तार कर सामग्री को जब्त किया।
थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि मुखबिरी जानकारी मिली कि सेक्टर 10 में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग की जा रही है। इस पर पुलिस की टीम हैडकांस्टेबल महेशचंद,कांस्टेबल अशोक एवं गोविंदराम की गठित कर सेक्टर 10 कुडी में पहुंची। जहां पर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग कर रहे दो युवकों अजमेर ब्यावर हाल सेक्टर 10 निवासी सुनील उर्फ सोनू पुत्र कालूराम दर्जी एवं सेक्टर 9 कुड़ी निवासी योगेंद्रसिंह पुत्र भवानी सिंह को गिरफ्तार कर वहां से दो इंडेन गैस सिलेण्डर,मोटर, नोजल पाइप आदि सामग्री को जब्त किया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

