Doordrishti News Logo

उमा चौधरी का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

जोधपुर,हाल ही में बीकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल आर्चरी अकादमी की बालिका उमा चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया।

अब उमा राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए आगामी दिनों में मध्यप्रदेश के शिवपुरी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। उमा के कोच धीरेंद्र शर्मा ने बताया कि उमा ने अपनी कड़ी मेहनत व जुनून से यह मुकाम हासिल किया है और उन्होंने विश्वास जताया की आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उमा स्वर्ण पदक हासिल करके राजस्थान का नाम रोशन करेगी। उमा के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से ग्राम वासियों ने खुशी व्यक्त की।

उमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच व पिता श्याम सुन्दर को दिया। इस अवसर पर दिल्ली पब्लिक प्राइमरी स्कूल की डायरेक्टर डॉक्टर ज्योत्सना सिंह शेखावत ने गर्व महसूस करते हुए उमा को बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर जीत की कामना की। अकादमी के कोच धीरेंद्र शर्मा को बधाई देते हुए और लगन से तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। दिल्ली पब्लिक प्राइमरी स्कूल की प्रिंसिपल विजय लक्ष्मी राठौर ने भी उमा को बधाई दी और इसी लगन से आगे खेलने के लिए प्रेरित किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

राज्यपाल ने दिलाई संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

September 7, 2026

पिलानी के डॉ.राघव पाठक को जर्मनी का प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक अवार्ड

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026