Doordrishti News Logo

जिला कलक्टर ने रीजनल कैंसर इन्स्टीट्यूट व एमडीएमएच का किया निरीक्षण

निर्धारित समय पर पूर्णता और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए

जोधपुर,जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को रीजनल कैंसर इन्स्टीट्यूट एवं मथुरादास माथुर अस्पताल में चल रहे विभिन्न निर्माणाधीन विकास एवं विस्तार कार्यों का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने रीजनल कैंसर इन्स्टीट्यूट में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों को नियत समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। एमडीएम में मल्टीलेवल आईसीयू, डायग्नोस्टिक विंग एवं ओपीडी ब्लॉक के शेष रहे हिस्से से संबंधित कार्यों का अवलोकन किया।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपस्थित ठेकेदार से इन सभी ब्लॉक्स निर्माणाधीन कार्यों में हवा व रोशनी का पर्याप्त प्रबन्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

district-collector-inspected-regional-cancer-institute-and-mdmh

उन्होंने निर्माण,विकास एवं विस्तार कार्यों से संबंधित मानचित्रों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। हरेक कार्य में गुणवत्ता का पूरा-पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा,आयुर्वेद विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार सीमा कविया,एसएन मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ.दिलीप कच्छवाहा,एमडीएमएच अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित, आरएसआरडीसी के अधिकारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026