असत्य पर सत्य की जीत,महिलाओं ने किया रावण दहन
पाली,विजयादशमी के मौके पर बुधवार गोधूलि वेला पर देशभर में रावण का पुतला फूंका गया। इसी कड़ी में पाली जिले के केलवाद गाँव में ‘संस्कृति’ महिला मंडल व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में दशहरे के मौके पर ऐतिहासिक 36 फीट का रावण दहन किया गया। इससे पहले मंडल के बच्चों द्वारा पूरे गाँव में बेहद मनमोहक झांकीयों के साथ जुलूस निकाला गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सरपंच अमरसिंह उपस्थित थे। सरपंच ने गाँव में पिछले नौ वर्षों से रावण दहन का कार्यक्रम समाजसेवी महिलाओं द्वारा किये जाने पर उन्हें बधाई दी। रावण दहन स्थल पर भारी भीड़ थे, विशेष तौर पर महिलाएँ उत्साहित दिखीं। इस दौरान मंडल की संचालिका शारदा राव,निर्देशिका पुलकित सिंह, शोभा, भगवती, सुमनलिपाक्षी, नैना, जेठी, कालीदेवी,पूजा सहित गाँव के ओमप्रकाश,हरीश, गजेंद्र,प्रकाश उपस्थित थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

भावी ग्राम पंचायत में जीती पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मां

