चार स्थानों पर चोरों ने लगाई सेंध, नगदी जेवर सहित अन्य सामान चुराया
जेडीए द्वारा सीज भवन में भी चोरी
जोधपुर,शहर में सक्रिय नकबजनों ने चार जगह पर चोरियां की। नगदी, जेवर और अन्य सामान आदि चोरी कर ले गए। संबंधित थानों में इस बारे में मामले दर्ज करवाए गए। राजीव गांधी नगर थाने में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 18 निवासी अशोक कुमार पुत्र गोपीकिशन पालीवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि डालीबाई मंदिर चौराहा के समीप उसका एक भवन है जो जेडीए द्वारा सीज हो रखा है। जहां से अज्ञात चोरों ने ट्यूब लाइटस,स्वीच,घास काटने की मशीन एवं पूरी वायरिंग आदि चोरी कर ले गए।
दूसरी तरफ बोरानाडा पुलिस ने बताया कि आशापूर्णा बसेरा पाल गांव अभिषेक नगर निवासी संजय कुमार के मकान में अज्ञात चोर रात के समय हजारों रूपए के गहने और नगदी चुरा ले गए।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

उत्तराखंड के गढ़वाल में पुल से नदी में गिरी बस आठ की मौत 26 घायल

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

