जोधपुर, लंबे समय से फरार चल रहे अपहरण व लूट के आरोपी को उयदमंदिर पुलिस ने गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि वांछित आरोपी दिनेश बिश्नोई को डांगियावास थाना पुलिस के सहयोग से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। कैदियों की ढाणी रामनगर थाना बिलाड़ा निवासी दिनेश पुत्र ओमप्रकाश विश्नोई को बापर्दा गिरफ्तार किया गया। मामले के अनुसार 31 दिसंबर 2019 को प्रकाश सोनी द्वारा रिपोर्ट दी गई थी। जिसमें बताया कि वह पिछले 6 माह से होटल सहदेव में काम करता था। जहां वह काउंटर पर बैठा था तब दो जने उसके पास आए और पूछा प्रकाश कौन है जिस पर जवाब देने पर मारपीट शुरू कर दी, घसीट कर कार में बैठा ले गए और लोहे के पाइप से मारपीट करनी शुरू कर दी। गाड़ी में माउजर नुमा हथियार दिखा कर आधार कार्ड, वोटिंग कार्ड, डायरी व ₹500 लूट लिए। मामले में पुलिस ने पूर्व में आरोपी राहुल भल्लाराम व कमरा राम को गिरफ्तार किया था।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

