Doordrishti News Logo

मजदूरों पर चढाई गाड़ी आधा दर्जन घायल,केस दर्ज

बोरानाडा हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में पूर्व ठेकेदार ने मचाया उत्पात

जोधपुर,शहर के बोरानाडा स्थित चतुर्थ फेज रिको एरिया की एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में पूर्व ठेकेदार ने अपने मजदूर साथियों के साथ मिलकर उत्पात मचाया। हथियारों से लैस होकर फैक्ट्री मालिक और उसके पुत्रों का धमकाते हुए कार चढाने का प्रयास किया। कार की चपेट में आने से आधा दर्जन श्रमिक भी जख्मी हो गए। घटना में अब फैक्ट्री मालिक ने पूर्व ठेकेदार सहित अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नही बताई गई है।

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि घटना में खेमे का कुआं स्थित नंदववन ग्रीन हाल बोरानाडा चतुर्थ चरण रिको एरिया में हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री चलाने वाले आनंद चौपड़ा पुत्र शंकरलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उनकी फैक्ट्री में एक महिने पहले सहदेव बंजारा नाम का शख्स ठेकेदारी करता था। वह अपने ठेके का काम अपने मजदूरों से करवाता था। मगर उसका और उसके मजदूरों का फैक्ट्री मालिक और उसके पुत्रों के प्रति आचरण अच्छा नहीं होने पर महिने भर पहले ठेका बंद कर दिया गया। इस पर वह रंजिश रखने लगा।

रिपोर्ट में बताया कि 27 सितंबर को सहदेव बंजारा अपने साथी मजदूर ओमप्रकाश बंजारा आदि को लेकर आया। फैक्ट्री में बिना अनुमति घुसा और धमकाने के साथ जान की धमकी। उसके कुछ साथी जिनमें उसका भाई अशोक बंजारा, प्रताप बंजारा आदि थे। जो फैक्ट्री के बाहर कारों में थे और हथियारों से लैस थे।

इन लोगों ने उत्पात मचाया और फैक्ट्री में घुसने के साथ आनंद चौपड़ा के पुत्रों चिराग एवं ऋषभ पर भी गाड़ी चढाने का प्रयास किया। कार की चपेट में आने फैक्ट्री कर्मचारी निसार, अरूण ठाकर, अशोक सैन, विक्रम सिंह एवं सुूरेंद्र आदि घायल हो गए। कुछ श्रमिकों ने खुद को जैसे तैसे बचाया। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि सहदेव बंजारा को काफी समझाइश की कोशिश की गई मगर वो नहीं माना और उत्पात मचाते हुए जान की धमकियां देने लगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

5.300 किलो अफीम बरामद तस्कर गिरफ्तार

February 14, 2026

निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नियामक आयोग का गठन प्रक्रियाधीन-उप मुख्यमंत्र...

February 14, 2026

गंगश्यामजी मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण

February 14, 2026

नाडी परीक्षण सर्टिफिकेट कोर्स कार्यक्रम सम्पन्न

February 14, 2026

घर में बंधक बनाकर मारपीट वीडियो बनाया,भूखंड पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर पांच लाख ऐंठे

February 14, 2026

नाबालिग का अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा

February 14, 2026