Doordrishti News Logo

टैंकर ने निजी बैंककर्मी को कुचला, मौत

जोधपुर,राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 पर टैंकर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शव का मथुरादास माथुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक निजी बैक में काम करता था। विवेक विहार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टैंकर को जब्त करने के साथ चालक को हिरासत में लिया।

विवेक विहार थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि आसोप हाल मरूधर केसरी नगर निवासी सुभाष पुत्र परसाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भतीजा 28 वर्षीय अनिल निजी बैंक में काम करता था। वह रात में अपनी बाइक से राजमार्ग संख्या 62 से होते हुए आशियाना अमर बाग के सामने पहुंचा था। तब पीछे से आए एक टैँकर ने टक्कर मारी जिससे वह उसके नीचे आकर कुचला गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाधिकारी खदाव ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजन को सौंप दिया गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को जब्त करने के साथ चालक को हिरासत में लिया। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: