Doordrishti News Logo

चोर घर की तिजौरी से दो लाख ले उड़े

रात को आयोजन मेें डीजे पार्टी का आनंद ले रहे थे

जोधपुर,शहर के निकटवर्ती झालामंड स्थित हनुमाननगर में चकेणियों की ढाणी में परिवार के लोग रात को किसी आयोजन में डीजे पार्टी का आनंद ले रहे थे। इस बीच अज्ञात शख्स घर में घुसा और तिजौरी का ताला तोड़कर उसमें रखे दो लाख की नगदी और चांदी की रखड़ी सेट चुरा ले गया। डीजे पार्टी से लौटे तो चोरी का पता लगा। इस बारे में अब कुड़ी थाने में रिपोर्ट दी गई।

कुड़ी थाने के एसआई चणनाराम ने बताया कि हनुमाननगर झालामंड में चकेणियों की ढाणी है। यहां पर रहने वाला टीकमचंद पुत्र मोहनराम प्रजापत घर के पास में ही चल रही डीजे पार्टी में रात को गया हुआ था। परिवार के लोग भी साथ थे। पार्टी खत्म होने पर घर लौटे तो तिजौरी का ताला टूटा मिला। अज्ञत चोर तिजौरी से दो लाख की नगदी, एक चांदी का रखड़ी सेट चुरा ले गया। घटना को लेकर पुलिस अब जांच कर रही है। टीकम चंद ने इस बारे में चोरी की रिपोर्ट दी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026